परिवार कल्याण कार्यक्रम में मिसाल बनीं आशा संगिनी ऊषा

              (विशाल मोदी) 

आशा संगिनी ऊषा ने 13 पुरूषों की नसबंदी कराकर रिकार्ड बनाया है, ये रामनगर ब्लाक के सखियाडीह गांव की निवासी है। 2007 में इनका चयन आशा बहू के रुप में हुआ था 

बस्ती (उ.प्र.) । आशा संगिनी ऊषा देवी  परिवार कल्याण के कार्य में मिसाल बन गई है। उन्होंने अब तक अपने प्रयास से 13 पुरूषों की नसबंदी कराकर रिकार्ड बनाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनको मिसाल के रूप में पेश करते हैं। रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के सखियाडीह गांव निवासी ऊषा देवी का वर्ष 2007 में आशा कार्यकर्ता के रूप में चयन हुआ। उनके बेहतर कार्यो को देखते हुए 2017 में आशा संगिनी के पद पर तैनात किया गया। वह अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम में सहयोग प्रदान करने के साथ ही परामर्श भी देती हैं। उनके दस्तावेजीकरण कार्य में उन्हें सहयोग भी प्रदान करती हैं। 

ऊषा देवी का कहना है कि परिवार नियोजन स्वास्थ्य विभाग का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके तहत महिला व पुरूष नसबंदी सेवा के साथ ही गर्भ निरोधक साधन भी मुहैया कराये जाते हैं। विभाग ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के साथ ही परिवार नियोजन कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्रदान किया है। उनका कहना है कि ग्रामीण परिवेश में नसबंदी पर बात करना बहुत मुश्किल होता है। किसी महिला से परिवार नियोजन पर बात करने में सहयोग कम मिलता था। पुरूषों को नसबंदी के लिए राजी करना तो काफी मुश्किल काम महसूस होता था। हमने पहले लोगों को छोटा व सुखी परिवार की खूबियां बताना शुरू किया। क्या महिला, क्या पुरूष सभी योग्य लाभार्थी की काउंसिलिंग की। उसका नतीजा रहा कि पांच साल में 13 पुरूष को नसबंदी के लिए राजी किया तथा अस्पताल ले जाकर उनकी नसबंदी भी कराई। शुरू में थोड़ी समस्या थी, लेकिन जागरूकता बढ़़ने के साथ ही परिवार नियोजन के साधन अपनाने में अब लोग ज्यादा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। 20 महिलाओं ने भी नसबंदी सेवा का लाभ प्राप्त किया है। 

 एसीएमओ आरसीएच डॉ. सीके वर्मा का कहना है कि आशा संगिनी ऊषा देवी उनके विभाग में मिसाल है। विभागीय कार्यक्रमों व बैठकों में अधिकारी अब उसके काम को मिसाल के रूप में पेश करते हैं। इसका अच्छा परिणाम भी मिल रहा है।

         ➖    ➖    ➖     ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर