झाड़फूंक के बहाने नाबालिग से रेप, गिरफ्तार

                (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.) । जिले के गौर थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक और भभूत देकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी तबियत 22 मार्च की रात अचानक खराब हो गई थी। उसकी मां उसी रात उसे इलाज के लिए पड़ोस के गांव सेहरिया निवासी तांत्रिक सिपाही के घर ले गई. इलाज के नाम पर उसने नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। मौके का फायदा उठा उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह लहुलुहान हो गई। 

तांत्रिक ने झाड़-फूंक के नाम पर कमरे में बंद कर नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से दो दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौर थाना क्षेत्र की पन्द्रह वर्षीय किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। इस कारण 22 मार्च को उसकी मां सेहरिया गांव के रहने वाले तांत्रिक सिपाही के पास ले गई। तांत्रिक ने कहा कि दो दिन झाड़-फूंक के बाद ठीक हो जाएगी और एक कमरे में बंद कर दिया। लगातार दो दिन तक नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 

तीसरे दिन किशोरी खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली तो उसकी मां घबरा गयी। उसने इसकी सूचना बभनान पुलिस चौकी को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की हालत नाजुक देखते हुए उसे थाने ले गई। वहां से सीएचसी गौर पहुंचाया। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने मौका मुआयना किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी तांत्रिक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

            ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर