बहराइच : राज्यपाल आरिफ खान ने किया रूद्राभिषेक

 

                (नीतू सिंह) 

बहराइच (उ.प्र.)। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दो दिन के दौरे पर छ: मार्च शनिवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद पहुंचे। उन्होंने रविवार को भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव के मंदिर में रुद्राभिषेक किया।  

 अपने दो दिन के बहराइच दौरे पर आये केरल के राज्यपाल आरिफ मोहमद खान ने नगर में आते ही सर्व प्रथम श्री सिद्धनाथ महादेव के मंदिर पहुंच कर भगवान का रुद्राभिषेक किया । श्री सिद्धनाथ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज ने राज्यपाल को अंग वस्त्र पहनाकर आशीर्वाद दिया। दो दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। राज्यपाल ने कहा कि बहराइच से उनका पुराना लगाव है। यहां के लोग दिल में बसे हैं। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बहराइच से लंबा नाता रहा है।  
वह यहां से सांसद रहने के साथ केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। शनिवार को राज्यपाल अपने पुत्र मुस्तफा आरिफ के साथ बहराइच पहुंचे। दो दिवसीय दौर के तहत बहराइच आए राज्यपाल का घाघराघाट से ही जोरदार स्वागत शुरू हो गया। राज्यपाल देर शाम अपने करीबी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राज सिंह के घर पर आयोजित भोज में शामिल हुए। साथ ही काफी लोगों से मुलाकात की।

            ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अस्पताल मालिक ने रिसेप्शनिस्ट से किया रेप, एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची