बस्ती सीडीओ का ट्रांसफर

               (संतोष दूबे) 

 लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने आज चार आईएएस और नौ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये है। बस्ती की मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका को उन्नाव का मुख्य विकास अधिकारी और उन्नाव के सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति को बस्ती का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।


 नमामि गंगे विभाग से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए 4 आईएएस व 9 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तैनाती कर दी है। एक दर्जन डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर किए गए हैं। हालांकि शासन ने तबादलों को पब्लिक डोमेन में जारी नहीं किया है। 

सूत्रों का कहना है कि शासन स्तर पर नमामि गंगे विभाग में तैनात एक विशेष सचिव को हटाया गया है जबकि तीन नए विशेष सचिवों की तैनाती की गई है। ये सभी आईएएस अधिकारी हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड के सात जिलों तथा मिर्जापुर व सोनभद्र जिले में अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे के पद पर नई तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक आईएएस अखंड सिंह और अक्षय लाल यादव विशेष सचिव नमामि गंगे बनाये गये।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार