धर्म जागरण का प्रमाण है बस्ती : स्वामी कमलेश्वरानन्द

                   (विशाल मोदी) 

द्वारिकापीठ के उत्तराधिकारी स्वामी कमलेश्वरानन्द जी का अभा. उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ल के घर आगमन हुआ तो अभिभूत धर्म प्रेमियों ने फूल मालाओं, पुष्पवर्षा और शंखध्वनि से भव्य स्वागत किया 

बस्ती (उ.प्र.) । द्वारिकापीठ के उत्तराधिकारी स्वामी कमलेश्वरानन्द आज यहां कटरा स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ल के आवास पर पहुंचे तो उनके दर्शन को भक्तों का तांता लग गया। लोगों ने दर्शन लाभ और आशीर्वाद प्राप्त किया। 
 (धर्मपत्नी के साथ स्वामी जी का पग पखारते सुभाष शुक्ल) 

धर्म जागरण यात्रा पर निकले द्वारिका पीठ के उत्तराधिकारी उत्तर प्रदेश के सरकारी अतिथि परम पूज्य स्वामी कमलेश्वरानंद सरस्वती का आगमन गुरु वशिष्ठ की धरा में सुभाष शुक्ल के कटरा स्थित आवास विंध्य सदन बस्ती पर हुआ। इनके स्वागत में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। चरण वंदन , माल्यार्पण, शंखनाद जयघोष के साथ अभिनन्द वंदन किया गया ।  

अभिनन्दन से अभिभूत पूज्य स्वामी जी  ने कहा वशिष्ठ नागरबकी ये धरा श्री अयोध्या धाम में दिव्य भव्य जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में बहुत बड़ा कारक सिद्ध हो रही है जिस प्रकार से महर्षि वशिष्ठ की कर्म स्थली वशिष्ट नगर बस्ती का जन समुदाय भव्य राम मंदिर के निर्माण में बढ़ चढ़ कर समर्पण कर रहा है उससे इस पुण्य धरा पर धर्म जागरण का प्रमाण मिलता है। एक भेद भाव रहित छुआ छुत से वंचित समरसता युक्त हिन्दू समाज की स्थापना हो यही मेरा संदेश है। 
व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ल एवं नरायन ट्रांसपोर्ट के रमेश सिंह ने कहा स्वामी कमलेश्वरानन्द सरस्वती के पदार्पण से बस्ती के लोग अभिभूत हैं। स्वामी जी की प्रेरणा से आध्यात्मिक चेतना के साथ ही धर्म प्रेमी सज्जनों का मनोबल बढ़ा है।  
स्वागत कार्यक्रम में सुभाष शुक्ल , रमेश सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, जयेश सिंह मुुन्ना, अनुज राही, इन्द्र प्रकाश शुक्ल, पंकज त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल, इन्द्र भुजा पांडेय, बृजेश सिंह मुन्ना , हरिओम प्रकाश लल्ला यादव, अभय देव शुक्ल, महेंद्र नाथ पांडेय, आलोक शुक्ल, राम विनय पांडेय, बलराम यादव, आलोक श्रीवास्तव, भृगुनाथ त्रिपाठी पंकज, हरिश्चन्द्र शुक्ल, नंदीश्वर ओझा, नीरज सिंह बघेल, दिनेश लाल यादव, शोभित पांडेय, आकाश पांडेय, अजय मिश्र, राजेश मिश्रा, सुधीर मिश्रा, विश्वनाथ वर्मा, सुनील गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर