गन्ना भुगतान के बाद हो बिजली बकाए की वसूली : संजय जायसवाल

              (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.)। रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने   जिलाधिकारी को पत्र भेजकर के.सी.सी. की आर.सी. एवं विद्युत बकाया की वसूली में किसानों, उपभोक्ताओं का उत्पीड़न रोके जाने की मांग किया है।  

पत्र में विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि कोरोना संकटकाल में गरीबों, किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। गन्ना किसानों का  करोड़ो रूपया वाल्टरगंज और अठदमा चीनी मिलों पर बकाया है। गन्ना मूल्य भुगतान न हो पाने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है जबकि बैंक प्रबंधन के द्वारा समय से कर्ज न जमा करने पर चालान काटा जा रहा है। बिजली बकाये के लिये भी उन पर दबाव के साथ ही उत्पीड़न हो रहा है। ऐसी स्थिति में गन्ना मूल्य भुगतान न होने तक किसानों, गरीबों पर आर.सी. न जारी किया जाय। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बस्ती में विशाल प्रदर्शन, हर हाल में हो हिन्दुओं की रक्षा