प्रेस क्लब की सदस्यता और नवीनीकरण शुरु

               (बृजवासी शुक्ल) 

 बस्ती।  प्रेस क्लब बस्ती में सदस्यता नवीनीकरण और नये सदस्य बनाए जाने का कार्य 31 मार्च तक किया जाएगा। यह जानकारी प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने दी है। 

  उन्होंने प्रेस क्लब के सदस्यों से अनुरोध किया है कि 31 मार्च 2021 तक अपनी सदस्यता का नवीनीकरण अवश्य करा लें। साथ ही साथ जिस संस्था /समाचार पत्र में कार्यरत हैं, सम्पादक द्वारा प्रदत्त अधिकार पत्र सदस्यता के नवीनीकरण हेतु उपलब्ध करा दें ताकि उनकी सदस्यता बरकरार रखी जा सके।विनोद उपाध्याय ने बताया कि प्रबन्ध कार्यकारिणी द्वारा पारित प्रस्ताव के तहत प्रेस क्लब के नये सदस्यों के सदस्यता हेतु जनपद के नवीनतम मान्यता प्राप्त समाचार पत्र प्रतिनिधि / नये समाचार पत्र प्रतिनिधि अपना आवेदन 31 मार्च 2021 तक प्रेस क्लब बस्ती को उपलब्ध करा दें। 

उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों को प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी से अनुमोदित कर प्रेस क्लब के बाइलाज के अनुसार उन्हें प्रेस क्लब के सदस्यता सूची में शामिल किया जायेगा। 

         ➖    ➖    ➖     ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर