रूधौली थाने में कराया गया योगाभ्यास

                (गंगा पाण्डेय) 

 बस्ती (उ.प्र.) पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रभारी निरीक्षक रुधौली शिवाकांत मिश्र की उपस्थिति में थाना परिसर में आज प्रातः समस्त पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया। 

इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने निर्देशन में पतंजलि योग समिति हरिद्वार के भानपुर प्रभारी सुभाष चंद्र सोनी द्वारा आज थाना रुधौली प्रांगण में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को योगासन का अभ्यास कराया गया तथा योगासन से होने वाले लाभ को बताया गया। 

सुभाष सोनी ने बताया कि नियमित अभ्यास कराया जाय तो बड़े से बड़े रोगो का बिना दवाओं के ही उपचार किया जा सकता है तथा अच्छे स्वास्थ्य से अपने परिवार, समाज को स्वस्थ रखा जा सकता है। 

 अच्छे स्वास्थ्य के लिए  थाना रुधौली पुलिस को योग साधना एवं योग चिकित्सा रहस्य की पुस्तक भी उपहार स्वरूप भेंट की गयी। 
इस अवसर पर उनि. हरि राय, जावेद खान, सुरपति त्रिपाठी, हेका. राघवेन्द्र सिंह, का. चन्द्रकेश प्रजापति एवं दीपक राय सहित सभी अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित रहे।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर