विधायक संजय ने किया आगनवाड़ी केन्द्र का लोकार्पण, लगाया चौपाल

                    (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.) । रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने विधानसभा क्षेत्र के  रामनगर विकास खण्ड के ग्रामपंचायत चन्दोखा में आगनवाड़ी केन्द्र का लोकार्पण एवं चौपाल तथा जन संवाद कार्यक्रम, साऊंघाट ब्लॉक के अंतर्गत चमनगंज चौराहे पर जन सहयोग कार्यालय का शुभारंभ एवं  नरखोरिया में रेडियन्ट इण्टरनेशनल एकेडमी के नव निर्मित भवन व शिक्षण सत्र का उद्घाटन किया।  

आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुये  विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि विकास एक सत्त चलने वाली प्रक्रिया है। पात्रों को आवास, शौचालय, गरीबों को राशन की दूकानों से अनाज दिलाने के साथ ही क्षेत्र में सम्पर्क मार्गों का संजाल बिछाया गया है। आवागमन की सुविधा से विकास की गति में निश्चित रूप से तेजी आयी है। कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सरकारी स्तर पर सहयोग पाने की कड़ी में कोई असुविधा हो तो प्रमाण के साथ जानकारी दें जिससे दोषियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई कराया जा सके।   
लोकार्पण और चौपाल के कार्यक्रमों में खण्ड विकास अधिकारी मंजू त्रिवेदी, मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी आशुतोष पटेल, अर्जुन प्रसाद चौधरी, के साथ ही  विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह,  जयेश प्रताप जायसवाल, विजय उर्फ राजू पाण्डेय, उमेश ठाकुर, राकेश चौरसिया, चिन्ता पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, महेश सिंह, उपेन्द्र कुमार, विकास शर्मा,  उमेश यादव के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे।  यह जानकारी रूधौली  विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर