बस्ती : करेक्टिव सर्जरी में 49 आपरेशन : डीएम

                (विशाल मोदी) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिला अस्पताल में आयोजित करेक्टिव सर्जरी शिविर में आज कुल 49 दिव्यांगजन का आपरेशन सम्पन्न हुआ। यह जानकारी जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी। 

डीएम ने बताया कि आज कुल 31 दिव्यांग शिविर में आये थे, जिसमें से 08 पात्र पाये गये और उनका भी आपरेशन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा शिविर में 50 दिव्यांग का आपरेशन करने का लक्ष्य था, जिसमें से 49 पूर्ण कर लिया गया। इसमें से 03 गोण्डा जिले के दिव्यांग है। 
डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि शिविर के पहले दिन कुल 382 दिव्यांग आये, 82 का दिव्याग सर्टिफिकेट बनाया गया। उप निदेशक दिव्यांगजन अनूप कुमार सिंह ने बताया कि  सोसाइटी फार पोलियो सर्जरी एण्ड केयर फार डिसेबिल्ड, दिल्ली संस्था द्वारा करेक्टिव सर्जरी की गयी। 
इसमें डाॅ. अरूण जैन, डाॅ. मंगला (एनिस्थिस्ट) के अलावा आठ सदस्यीय पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सर्जरी किए गये सभी दिव्यांग को एंबुलेन्स से कल शुक्रवार को उनके घर भेजा जायेगा। 
संस्था द्वारा इसके बाद 15 - 15 दिन पर चार बार टीम भेजकर इन मरीजों की जांच करके फालोअप किया जायेगा। उन्होंने मरीजों से अनुरोध किया कि वे टीम द्वारा बताये गये निर्देशो का पालन करें। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टरों से अभिभावक सम्पर्क कर सकते हैं।

          ➖     ➖    ➖     ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर