यूपी में 18 आईएएस के तबादले, सौम्या बस्ती की नई डीएम

 

                   (बृजवासी शुक्ल) 

राज्य में 18 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। छह जिलों के डीएम और चार मंडलों के कमिश्नर बदले गए हैं। डीएम बस्ती आशुतोष निरंजन डीएम देवरिया और सौम्या अग्रवाल को बस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया गया है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इन चुनावों के लिए यूपी में मंगलावर को आरक्षण की सूची जिले स्तर पर जारी की गई। हालांकि इसकी फाइनल सूची 15 मार्च को जारी होगी जिसके बाद राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होगी। 

उत्तर प्रदेश में पंचायतों को लेकर राजनीतिक दलों में भी सक्रियता देखी जा रही है क्योंकि राज्य में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसीलिए पंचायत चुनावों को विधानसभा चुनावों के लिए एक तरह से सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच, पंचायत चुनावों की हलचल के दौरान राज्य सरकार ने मंगलवार को 18 अफसरों के तबादले कर दिए।

     किसे कहां मिली जिम्मेदारी

यूपी सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि राज्य में 18 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। छह जिलों के डीएम और चार मंडलों के कमिश्नर बदले गए हैं। आर रमेश कुमार कमिश्नर बरेली बने हैं। 

जारी आदेश के अनुसार आनंजय कुमार सिंह को मुरादाबाद मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं सुरेंद्र सिंह मेरठ के कमिश्नर बने हैं। संजय गोयल को प्रयागराज मंडल की कमान सौंपी गई है। वहीं दीपा रंजन को बदायूं का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। रविंद्र मंदार रामपुर के डीएम बनाए गए हैं। सौम्या अग्रवाल को बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है. आशुतोष निरंजन को देवरिया का डीएम नियुक्त किया गया है जबकि जितेंद्र कुमार सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर