भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया बस्ती महोत्सव 2021 का शुभारंभ, कहा - गुंडे त्राहिमाम् कर रहे हैं

           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि योगीराज में यूपी के गुंडे पंजाब में शरणार्थी बनकर समय काट रहे हैं। पूर्व की सरकार में सड़कों पर एके-47 लेकर गुंडे निकलते थे, बेटियों का अपहरण कर लेते थे। अब एके-47 वालों के मकान व संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। गुंडे-माफिया त्राहिमाम, त्राहिमाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ जैसे नेता कभी कभी मिलते हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यह बात यहां शुक्रवार को अटल बिहारी प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय बस्ती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कही। इस बार बस्ती जिला / मण्डल मुख्यालय पर बस्ती महोत्सव उन्नीस बीस और इक्कीस फरवरी तक आयोजित किया गया है। यहां बस्ती महोत्सव की शुरुआत 2019 में सांसद हरीश द्विवेदी ने की थी। उस समय यहां जिलाधिकारी डॉ. राजशेखर थे। सन् 2020 और 2021 में डीएम आशुतोष निरंजन के कार्यकाल में हुआ है। पहले और दूसरे वर्ष उन्नीस जनवरी से तीन फरवरी तक पांच दिवसीय कार्यक्रम किया गया था, जो इस वर्ष कोविड - 19 व अन्य कारणों से तीन दिनों तक मनाया जा रहा है। देखें खूबसूरत थीम सांग - चैनल को लाईक और सब्सक्राईब करें : - https://youtu.be/iT6zBLCTAvI 

  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की और महोत्सव का थीम सांग लांच किया। उन्होंने कहा नगर है यह खास, नाम है इसका बस्ती। सचमुच यह महर्षि वशिष्ठ की तपोभूमि गौरवान्वित करने वाली है। बस्ती का नाम स्वतंत्रता संग्राम में भी दर्ज है। यहां के लोगों ने हमेशा देश के लिए मरने-मिटने का कार्य किया है। शहीदों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।  

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को शुरू कर देश को विश्वगुरु बनाने का काम किया और इस संकट से बचाया। गरीब कल्याण के तहत 80 करोड़ लोगों को राशन दिया। यूपी में कोरोना काल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1.25 करोड़ लोगों को रोजगार दिया। 50 लाख रेहड़ी पटरी वालों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देकर पीएम ने उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम किया। 90 लाख लोगों को वृद्धा, निराश्रति, दिव्यांग, महिलाओं को पेंशन दिया गया। देश खुशहाली के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है। 

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर