अभा. व्यापार मण्डल का विस्तार, जिला मंत्री को अतिरिक्त प्रभार

                (घनश्याम मौर्य) 

 बस्ती (उ.प्र.) । जय पूर्वांचल व्यापार मण्डल (सम्बद्ध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल) महसों इकाई का गठन किये जाने के साथ ही जिला मंत्री को चार जगहों का प्रभारी भी बनाया गया है।   

उक्त जानकारी देते हुए जिला वरिष्ठ महामंत्री राम विनय पाण्डेय ने बताया कि महसों में संगठन विस्तार करते हुए इकाई का गठन किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय द्वारा पद की घोषणा करते हुए अयोध्या प्रसाद कसौधन को अध्यक्ष, राजकुमार निषाद को महामंत्री, आदित्य गोस्वामी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दायित्व का प्रस्ताव व मनोनयन जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संगठन बृजेश सिंह मुन्ना द्वारा किया गया। अखिल भारतीय व्यापार मंडल जिला इकाई बस्ती के जिला अध्यक्ष सुभाष शुक्ल द्वारा जिला मंत्री सुनील सिंह को कप्तानगंज, नगर, कुसौरा और कलवारी बाजारों का प्रभारी मनोनीत किया गया है।  
प्रदेश उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय एवं जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल ने पदाधिकारियों को दायित्व प्रभार दिये जाने पर बधाईयाँ देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाये जाने की अपेक्षा की है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि कोई भी व्यापारी शोषण और उत्पीड़न का शिकार न होने पाए और व्यापारी निर्भीक होकर व्यापार करें। 

         ➖    ➖    ➖    ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर