रूधौली विधायक ने दिव्यांगों में बांटे ट्राई सायकिल

               (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने आज रूधौली विकास खण्ड के परिसर में 20 दिव्यांगों में ट्राई साईकिल का वितरण किया।  

उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार लगातार गरीबों, दिव्यांगों की मदद में जुटी है। ट्राई साईकिल मिल जाने से दिव्यांगों के जीवन में विश्वास बढेगा और वे जरूरत के कार्य स्वयं पूरा कर सकेंगे। विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य जमीनी धरातल पर कराये जा रहे हैं। पात्रों में आवास का वितरण तेजी के साथ किया जा रहा है। दिव्यांगों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुये कहा कि वे स्वयं को अकेला और असहाय न समझें।   
 दिव्यांगों में ट्राई साईकिल वितरण के दौरान मुख्य रूप से दिव्यांग जन अधिकारी अनूप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी विमला देवी के साथ ही विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार उर्फ राजू, जयेश प्रताप जायसवाल, महेन्द्र सिंह, धनंजय त्रिपाठी, राय कुमार, संजय दूबे, गोपाल सिंह, राकेश चौरसिया, विपिन पाण्डेय, उमेश ठाकुर के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी रूधौली विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर