अभा. उद्योग व्यापार मण्डल ने आईजी को किया सम्मानित


               (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बस्ती ने आज आई जी जोन अनिल राय को पुष्प गुच्छ एवम अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके पुलिस की सेवा में किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिये है। ज्ञातव्य है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीजीपी उत्तर प्रदेश के द्वारा उन्हें सराहनीय सेवा सम्मान प्रदान किया गया था।  

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन गीता का सार है और कर्म ही पतवार जो इसमे विश्वास करते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती ही है। स्वागत के क्रम में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमरमणि पाण्डेय ने कहा कि आप के सम्मान से हम सभी अभिभूत हैं आपके जीवन में ऐसे अवसर सदा आये । 
 व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ महामंत्री एवं अभिकर्ता संघ बस्ती के अध्यक्ष राम विनय पांडेय ने कहा कि ये हमारे जनपद के लिये गौरव की बात कि ऐसी विभूति हमारी सुरक्षा के प्रमुख हैं।इस अवसर पर राजन गुप्ता, बृजेश सिंह मुन्ना एवं मयंक श्रीवास्तव आगामी अध्यक्ष रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन पीआरओ देवेंद्र मिश्र उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर