सिद्धार्थनगर : लापता भाजपा नेता दिलीप चौरसिया को लाने पुलिस मुंबई रवाना

           (विशाल मोदी) 

सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) । बांसी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हाल में चार दिन पूर्व लापता हुए भाजपा नेता दिलीप चौरसिया को पुलिस ने ढूंढ निकाला। भाजपा नेता मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में मिलने की सूचना है। पुलिस की एक टीम मुंबई गई है। श्रीराम मन्दिर समर्पण निधि उनके पास होने की बात कही जा रही है। 

क्षेत्र के पिपरा मिश्र गांव निवासी भाजपा नेता दिलीप चौरसिया 24 फरवरी को राममंदिर निर्माण के लिए एकत्र रकम को तिलौली देने के लिए निकले थे। इसके बाद संदिग्ध हाल में वह लापता हो गए। दूसरे दिन हाइवे पर स्थित बेलगड़ा गांव के पास बाइक, बेल्ट, पर्स आदि मिले थे। मामला सत्ता पक्ष का होने के कारण पुलिस तत्काल खोज में जुट गई। इस मामले में अलग - अलग टीमें लगाई गईं। इसी बीच दिलीप की लोकेशन मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में मिली। पुख्ता लोकेशन मिलने पर पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हो गई। इस बाबत कोतवाल बांसी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा नेता दिलीप चौरसिया मुंबई में मिल गए हैं। वह सुरक्षित हैं और पुलिस उन्हें लेने गई है।  

जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक दिलीप परेशान थे और इसी वजह से वह मुंबई चले गए। पुलिस की टीम दिलीप से जुड़े लोगों पर निगाह बनाए हुई थी। इसी बीच जिले के एक व्यक्ति के पास मुंबई से मोबाइल पर कॉल आई। बातचीत में मंदिर निर्माण के लिए एकत्र धनराधि एक खाते में भेजने की हुई। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति से बात की। इसके बाद दिलीप से संपर्क साधा गया तो पता चला कि वह खुद परेशान होकर चले गए थे। हालांकि बाइक, बेल्ट और मोबाइल क्यों रखा था, इसका वाजिब जवाब नहीं दे सके।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर