जिला स्तरीय तहसील दिवस भानपुर में

                  (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस तहसील भानपुर में 02 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे से होगा। उक्त जानकारी एसडीएम भानपुर आनन्द श्रीनेत ने दी है।  

 इसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसी प्रकार तहसील हर्रैया में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी अधिकारी एवं तहसील रूधौली में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन होगा तथा लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जायेंगा।

             -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  -

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अस्पताल मालिक ने रिसेप्शनिस्ट से किया रेप, एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची