श्री रुद्र महायज्ञ व रामलीला : सोमेश्वर नाथ धाम पर कलश यात्रा 3 को

           (आदर्श पाण्डेय)

कलवारी (बस्ती) । बाबा सोमेश्वर नाथ धाम पाऊँ बस्ती का लोकार्पण एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन बुधवार तीन मार्च को किया गया है। कलश यात्रा बाबा सोमेश्वर नाथ धाम पाऊँ बाजार से टाण्डा घाट तक निकाली जाएगी। श्रीराम कथा इसी दिन आरम्भ होगी और रामलीला चार मार्च से कई जाएगी।  

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधान प्रतिनिधि पाऊँ अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि बाबा सोमेश्वर नाथ धाम पर प्रातः दस बजे से निकाली जाने वाली कलश यात्रा में सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्र भी शामिल होंगे। श्रीराम कथा चार मार्च से तेरह मार्च तक होगी, जो दोपहर एक बजे से आरम्भ होगी। श्रीरामलीला तीन से तेरह मार्च तक होगी, जो सायं सात बजे से रात्रि एक बजे तक होगी। कार्यक्रम का आयोजन बाबा सोमेश्वर नाथ धाम एवं समस्त ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों द्वारा किया जा रहा है। तेरह मार्च को सायं चार बजे से पूर्णाहुति एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत