हर 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस

              (राघवेन्द्र शुक्ल) 

 कोरोना  काल में भी परिवार नियोजन पर जोर, प्रत्येक शुक्रवार को मनाया जा रहा है अंतराल दिवस

बस्ती (उ.प्र.) । उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था से बचने व अनचाहे गर्भ से छुटकारा दिलाने में परिवार नियोजन साधनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे जहां एक ओर महिलाओं की सेहत में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर परिवार में बच्चों की देखभाल बेहतर ढंग से हो सकेगी। दोनों ही स्थितियों में न केवल परिवार में सुख, समृद्धि व खुशहाली का आधार बनेगा, बल्कि इससे मातृ एवं शिशु मृत्युदर में कमी भी आएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन सीएचसी/पीएचसी व सब सेंटर स्तर पर किया जा रहा है। कोविड काल में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परिवार नियोजन की सभी सेवाएं सुचारू तौर पर जारी हैं। प्रत्येक शुक्रवाल को अंतराल दिवस के आयोजन किये जा रहे हैं। 

एसीएमओ आरसीएच डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि वर्तमान वर्ष में अब तक परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी विधियों में कुल 1718 महिला नसबंदी, 12 पुरूष नसबंदी, 2587 अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन एवं 9430 आईयूसीडी की सेवाएं योग्य दम्पत्तियों को दी गई हैं। खुशहाल परिवार दिवस हर माह की 21 को एवं अंतराल दिवस प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जनपद के 286 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान दंपत्तियों व अन्य लोगों को परिवार नियोजन के प्रचलित व सुरक्षित साधनों के बारे में जानकारियां दी जा रही है। लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए परिवार नियोजन सेवाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे न केवल एनीमिया व उच्च जोखिम वाली महिलाएं अनचाहे गर्भधारण से बचेंगी बल्कि दो बच्चों के बीच तीन वर्ष का अंतर रखने के साथ-साथ कम उम्र में होने वाली गर्भावस्था को रोकने में भी मदद मिलेगी। अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन कीे सुविधा समस्त सामुदायिक, प्राथमिक एवं नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध है। 

केयर लाइन पर भी मिलेगी जानकारी

अंतरा केयर लाइन नंबर 1800-1033-044 पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक नि:शुल्क जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. वर्मा ने बताया कि इसके अलावा प्रत्येक कार्य दिवस में समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर योग्य दम्पत्तियों को परामर्श एवं सेवा दी जा रही है। लोगों को चाहिए कि परिवार नियोजन के साधन अपनाकर कुपोषण मुक्त एवं खुशहाल रहते हुए समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर