राममंदिर में अर्चना दुबे ने किया 122000 रू. समर्पित

                   (विशाल मोदी) 

 श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु स्वर्गीय राजेश दुबे की धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना दुबे ने किया 122000 रुपए का समर्पण किया है

 सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) । श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में जन - जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे देश में 15 जनवरी से श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण का शुभारंभ हुआ है। इस अभियान में कार्यकर्ता जनसंपर्क कर राम मंदिर निर्माण के लिए ऐक्षिक समर्पण मांग रहे हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा अभियान है ।   

बता दें कि सिद्धार्थनगर जनपद में भी टोलियों का विभाजन हुआ है टोलियाँ अपने - अपने निर्धारित क्षेत्र में जाकर लोगों से ऐक्षिक समर्पण मांग रही है । अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण हो इसके प्रति लोग काफी उत्साहित होकर समर्पण कर रहे हैं । अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में गई टोली को एसपी ऑटोमोबाइल राजेश नगर मधुकरपुर के स्वर्गीय राजेश कुमार दुबे की धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना दुबे ने 122000 रुपए (एक लाख बाईस हजार रुपए ) का समर्पण किया। उक्त अवसर पर अखंड प्रताप सिंह के अलावा टोली के अलावा राजेश कुमार सिंह, प्रवीण जी, कृष्णनाथ पांडेय, रामजतन जी व श्रीमती अर्चना दुबे के पारिवारिक सदस्य की उपस्थित रहे ।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार