बस्ती : गला रेतकर तीन की हत्या

                      (संतोष दूबे) 

 बस्ती (उ.प्र.) । जिले में फोरलेन हाईवे पर छावनी थाना क्षेत्र में आलू व्यापारी समेत तीन की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में ट्रक का ड्राइवर और खलासी भी शामिल है। हत्या का कारण लूट की संभावना बताया जा रहा है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ हर्रैया व छावनी पुलिस ने पहुंच कर मौका - ए वारदात का जायजा लिया । यह तीनों शव पांच किलोमीटर के अंदर दो जगहों पर मिले हैं।   

कानपुर का आलू व्यापारी ट्रक लेकर बिहार गया था। वहां से आलू बेच कर लौटते समय लूट होने की घटना बताई जा रही है। पहला शव हाईवे किनारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कालेज पचवस के पास झाड़ियों में मिला। तीन हत्याओं के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने विस्तृत जानकारी दी, वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें : - https://youtu.be/NMB4rP6kwpQ 
यह ट्रक चालक बताया जा रहा है। जिसका नाम सोनू मौर्या उम्र करीब पैंतीस वर्ष पुत्र रामकिशोर मौर्या है। यह मीरपुर भरोचा थाना असीबन जनपद उन्नाव का निवासी है। दो अन्य शव पांच किमी आगे शंकरपुर गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक के केबिन में मिले।  
ट्रक मालिक मनोज कुमार ने जीपीएस से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस को बताया कि उनकी ट्रक शंकरपुर के पास खड़ी है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। 

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628  


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार