स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर देश के विकास में भागीदारी निभाएं युवा
युवा दिवस पर किसान पीजी कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित, श्रम विभाग ने श्रमिकों की बालिकाओं को वितरित की साइकिल
(विशाल मोदी)
बस्ती (उ.प्र.) । स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। किसान पीजी कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन नेहरू युवा केंद्र की जिला इकाई ने किया। इस अवसर पर श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक परिवार की बालिकाओं में 100 साइकिल का वितरण भी किया गया। स्वंय सहायता समूहों द्वारा विभिन्न उत्पाद के स्टॉल भी लगाए गए थे। इन पर खिलौने, खाने के सामान, डिटर्जेंट पाउडर व कपड़ों की बिक्री की गयी।
स्वामी विवेकानंद ने बंगाल के इतिहास में एक नया मोड़ दिया। उन्होंने बार-बार कहा कि मानव निर्माण उनके जीवन का लक्ष्य है। मानव निर्माण के कार्य में स्वामी विवेकानंद ने अपने अवधान को किसी विशेष संप्रदाय के लिए सीमित नहीं किया वरन संपूर्ण समाज को अपनाया। उनकी जोशीली वाणी- 'नया भारत कारखानों से तथा झोपड़ियों और बाजारों से प्रस्फुटित होगा' आज भी बंगाल के प्रत्येक घर में निनादित हो रही है।
- रंगपुर राजनैतिक सम्मेलन (३० मार्च १९२९)
जयहिंद
कथानक व्याकरण समझे, तो सुरभित छंद हो जाये,
हमारे देश मे फिर से, सुखद मकरंद हो जाये।
मेरे ईश्वर मेरे दाता, मैं इतना मांगता तुझसे,
युवा पीढ़ी संभल करके, "विवेकानंद" हो जाये।।
रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार समिति बस्ती की तरफ से आप सभी को स्वामी विवेकानंद जयन्ती की शुभकामनाएं।
- भृगुनाथ त्रिपाठी (पंकज)
विधायक रवि सोनकर व अजय सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं के कल्याण के लिए गंभीर है। शिक्षा से लेकर रोजगार तक अनेक योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। युवाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विदेश में भारत का झंडा लहराया। युवा उनकी विचारधारा को समझे तथा अपने जीवन में उनका अनुसरण करें।
आयोजक नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी गोपाल भगत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायकगण के कर कमलों द्वारा साइकिल का वितरण किया गया। लाभार्थियों में सभी पांचों विधानसभा के लोगों ने प्रतिभागिता की। शहर के विभिन्न इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र व छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए। रहे। एनसीसी कैडैट्स ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी।➖ ➖ ➖ ➖ ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628