मिशन प्रेरणा से शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने हेतु बैठक सम्पन्न

                 (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । मिशन प्रेरणा के दृष्टिगत न्याय पंचायत ओड़वारा केन्द्र पर शिक्षक संकुल सदस्यों की उपस्थिति में प्रधानाध्यापक/ इंचार्ज प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसका शुभारंभ प्रार्थना सभा से किया गया और सभी ने प्रार्थना सभा में हिस्सा भी लिया।  

एआरपी साऊंघाट के प्रभारी राकेश कुमार पाण्डेय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी माह की के पी आई के साथ - साथ गुणवत्ता शिक्षा संवर्धन के विषय पर प्रमुख बिंदुओं की चर्चा की गई। राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि मिशन प्रेरणा में संचालित प्रमुख बिंदुओं में प्रेरणा लक्ष्य प्रेरणा सूची और प्रेरणा तालिका पर और हस्यपुस्तिकाओं, आधारशिला, ध्यानाकर्षण और शिक्षण संग्रह में मुख्य रूप से विद्यालय संचालन, कक्षा संचालन और शिक्षण योजना बनाने की गतिविधि पर चर्चा की गई।  
बैठक में टीचिंग प्लान बनाने में आ रही समस्याओं को एक दूसरे से मिलकर दूर करने का भी प्रयास किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से अमरेन्द्र पटेल, जया भारती, नाजिया, सुधा श्रीवास्तव, राम कल्प, विजय यादव आदि समस्त अध्यापक बंधुओं ने प्रतिभाग किया सभी का सकारात्मक सहयोग सभी से मिला। 

        ➖    ➖    ➖    ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर