सीएम योगी से विधायक संजय ने किया अज्जू के परिवार को सहायता की मांग

                (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.)। रूधौली के विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय अज्जू हिन्दुस्थान (अजय श्रीवास्तव) की बहन अन्जना श्रीवास्तव के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर दुःखी परिवार को सम्बल देने का आग्रह किया। बताया कि कोरोना से अज्जू हिन्दुस्थानी और उनकी मां और एक बहन की मौत हो गयी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आग्रह किया कि स्व. अज्जू हिन्दुस्थानी (अजय श्रीवास्तव) के पिता अधिवक्ता ब्रम्हवेत्ता को किशोर न्यायालय या उपभोक्ता फोरम में सदस्य नियुक्त किया जाय।  

विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि अज्जू हिन्दुस्थान (अजय श्रीवास्तव) की बहन अन्जना श्रीवास्तव ने जब परिवार पर आये विपत्ति का दुःखड़ा सुनाया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भावुक हो गये और दुःखी परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

            ➖     ➖    ➖    ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार