कर्मियों की सूची न देने पर निजी अस्पतालों पर होगी एफआईआर : डीएम

 

              (नीतू सिंह) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । निजी चिकित्सालयों के कार्मिकों की सूची आठ जनवरी को बारह बजे तक उपलब्ध न कराने पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने निजी चिकित्सालयों के प्रबन्धक के विरूद्ध कोविड-19 महामारी अधिनियम की सुसंगत घाराओं में एफ.आई.आर. दर्ज कराने का निर्देश दिया है।   

उन्होंने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के लिए शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में सभी निजी चिकित्सालयों में कार्यरत कार्मिको की सूची मांगी गयी थी, किन्तु बार-बार अनुरोध के बाद कार्मिकों की सूची नही दी गयी। इस संबंध में सीएमओ से भी रिपोर्ट प्राप्त हुयी है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सम्बन्धित सभी निजी चिकित्सालयों को अन्तिम चेतावनी देते हुए 08 जनवरी तक कार्मिको की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर