रूधौली में दर्ज हुई नये साल की पहली एफआईआर, एक गिरफ्तार

                    (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.) । जिले की रूधौली पुलिस ने एक किलो से अधिक गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रूधौली थाने में नये वर्ष 2021 में यह पहला मुकदमा प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने सराहनीय कार्य की उपलब्धियों का दर्ज किया है।   

 पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रुधौली शक्ति सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुधौली शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा रुधौली थाना क्षेत्र के बभनी मिश्र निवासी शैलेंद्र कुमार यादव पुत्र राम मूरत  यादव को 1050 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना रुधौली पर मुकदमा अपराध संख्या 01/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रुधौली शिवाकांत मिश्र के अलावा उनि. अशोक वर्मा, हेका. राघवेंद्र सिंह, अलाउद्दीन, का. दीपक कुमार एवं चंद्र प्रकाश शुक्ल शामिल रहे।

            ➖     ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर