कल रणधीर और धर्मेन्द्र सहित छ: को मिलेगा डीजीपी का सम्मान

 

               (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.) । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा बस्ती परिक्षेत्र के छ: पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतन्त्र दिवस पर सम्मानित किये जाने हेतु चुना गया है। जिसमें बस्ती के तीन सिद्धार्थनगर के दो और सन्तकबीरनगर के एक लोग शामिल हैं। सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह शौर्य और सन्तकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाने के थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार तिवारी को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह शौर्य प्रदान किया जाएगा।   

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ के पुलिस अधीक्षक कार्मिक द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र अनिल कुमार राय को भेजे पत्र में सराहनीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छ: लोगों के सम्मान चिन्ह बस्ती आई जी को भेजा गया है। जो आई जी श्री राय द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सभी को प्रदान किया जाएगा।   
   उक्त सम्मान के लिए सिद्धार्थनगर में तैनात पुलिस इन्सपेक्टर रणधीर कुमार मिश्र को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह शौर्य, सन्तकबीरनगर में तैनात धर्मेन्द्र कुमार तिवारी को सराहनीय सम्मान सेवा चिन्ह शौर्य, बस्ती में तैनात एसआईसीपी महेश सिंह और सिद्धार्थनगर में तैनात एचसीसीपी अजय कुमार द्विवेदी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, बस्ती मे तैनात एसआईसीपी शिवधारी और इन्सपेक्टर इनामुल हक को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह गणतंत्र दिवस के अवसर पर आई जी जोन बस्ती अनिल कुमार राय द्वारा प्रदान किया जाएगा। 

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर