बस्ती : छ: पुलिस इंस्पेक्टर के तबादले, ब्रजेन्द्र पुरानी बस्ती भेजे गए

               (राघवेन्द्र शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.) । कल पुरानी बस्ती थाने के दरोगा, सिपाहियों द्वारा पूरे विभाग को दागदार करने की लूट की घटना सामने आने और पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह सहित ग्यारह पुलिस वालों को सस्पेंड किये जाने के बाद आज पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने आधा दर्जन पुलिस इंस्पेक्टर के स्थानांतरण किये हैं। जिसमें ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल को पुरानी बस्ती का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। ये इसके पूर्व डीसीआरबी में तैनात थे।  

कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा छ: निरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। इस तबादले में निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर को प्रभारी आईजीआरएस से प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज, प्रभारी निरीक्षक सोनहा अटल बिहारी ठाकुर को प्रभारी डीसीआरबी, एसओजी प्रभारी राजेश मिश्र को प्रभारी निरीक्षक थाना परसरामपुर, प्रभारी डीसीआरबी ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल को प्रभारी निरीक्षक थाना पुरानी बस्ती, प्रभारी निरीक्षक लालगंज ब्रह्मा गौड़ को प्रभारी आईजीआरएस और प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर अशोक कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक सोनहा बनाया गया है। 

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर