अम्बिका सिंह ने छात्राओं और समाजसेवियों को किया सम्मानित

                (राघवेन्द्र शुक्ल) 

 बस्ती (उ.प्र.) । चन्द्रावती देवी बालिका इण्टर कालेज बेलाड़ी बस्ती में नववर्ष के अवसर पर परीक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली छात्राओं को विद्यालय के प्रबन्धक पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने सम्मानित किया है। इसके साथ ही समाज सेवा में योगदान के लिए विभिन्न लोगों को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व गायत्री विद्यापीठ के महन्थ द्वारा पूजन, हवन एवं मंत्रोच्चार कर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। सम्मान समारोह में विद्यालय की बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।   

विद्यालय के प्रबन्धक एवं संरक्षक अम्बिका सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय परिवार सहित विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को अनवरत अपने पथ पर चल कर ऊंचाइयों पर आसीन होने का आशीर्वाद देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गयी। श्री सिंह द्वारा विद्यालय में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की छात्राओं को प्रसस्ती पत्र एवं नकद धनराशि प्रदान कर बच्चों के मनोबल को बढाया गया। कक्षा 12 की छात्रा सना आफरोज, अंकिता वर्मा को प्रथम एवं नाजनीन अन्सारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ वहीं कक्षा 10 की कुमारी लक्ष्मी विश्वकर्मा प्रथम एवं आकांक्षा सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता पिता का सिर ऊंचा किया।  
श्री सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता छोटेलाल तिवारी, रामनरेश सिंह मंजुल, अनिरूद्ध तिवारी, जगदीश शुक्ल, अब्दुल खां, ओम प्रकाश पाण्डेय, संजय सिंह, हरिशवर पाल, राजकुमार पाण्डेय, सत्य प्रकाश सिंह, अजय पाण्डेय, भानु प्रताप सिंह, राम कृपाल पाण्डेय, योगेश्वर पाण्डेय, कृष्ण प्रसाद मिश्र, राम गोपाल सिंह सहित अन्य को अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया।  
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषक इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य आर. जी. सिंह, राम चन्द्र सिंह, योगेश्वर पाण्डेय, वर्तमान प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र पाण्डेय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर, कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबन्ध समिति के वरिष्ठ सदस्य सुबाष सिंह, रामजियावन चैधरी कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से बलराम मिश्रा, बलराम यादव, विजय, माधव पाण्डेय, 
चन्द्रावती देवी बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या किरन श्रीवास्तवा सहित समस्त कर्मचारीगण, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, मित्र आदर्श सिंह कलहंस, आकाश सिंह अक्की , प्रज्वल प्रताप सिंह, अभि सिंह, दीपक सिंह, विशाल गुप्ता एवं विकास कसौाधन मनीष श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार मिश्र एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार मिश्र द्वारा कार्यक्रम में पधारे आगन्तुकों का सम्मान एवं आभार प्रकट किया।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर