चित्रांश क्लब ने किया शिक्षिका सीता गुप्ता को सम्मानित


  
(गणेश सोनी) 

बस्ती (उ.प्र.) । देश की प्रथम महिला शिक्षिका और अनेक संकटों का सामना कर शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्री बाई फूले की जयन्ती अवसर पर चित्रांश क्लब अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव एवं क्लब पदाधिकारियों द्वारा आज पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माडल इण्टर कालेज गोठवा रूधौली की प्रधानाचार्य श्रीमती सीता गुप्ता को ‘सावित्री बाई फूले’ सम्मान से सम्मानित किया गया।    

क्लब अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव एवं महिला क्लब की महामंत्री प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करने की दिशा में राज माता जीजाबाई, प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले और फातिमा शेख का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संयोग ही है कि तीनोें महान महिलाओं की जयंती एक ही दिन है। हमें ऐसे पूर्वजों से प्रेरणा लेनी चाहिये।   
इस अवसर पर क्लब के अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, रेखा चित्रगुप्त, अभिषेक श्रीवास्तव, हिना खातून आदि शामिल रहे।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर