विधायक संजय जायसवाल ने किया कृषि मेले का उद्घाटन

              (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.) । रूधौली विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश के किसान को खेती के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानो का उत्साहवर्धन कर रही है। आज देश का अन्नदाता खुशहाल है और कृषि संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर सुनियोजित ढंग से खेती कर रहा है।  

 मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मेले में उपस्थित विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार के आयोजनो से किसानों को कृषि क्षेत्र में व्यवसाय के बारे में जागरुकता आयेगी तथा कृषि क्षेत्र से मनोबल का विकास होता है। कृषक मेले में बालविकास परियोजना , एनआरएलएम, मतस्य विभाग, कीटपालन, पशुविभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाये गये स्टालो का विधायक ने निरीक्षण किया।  
 मेले में संयुक्त कृषि निदेशक मंडल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा कम लागत में अधिक उपज के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। विधायक ने कहा कि कृषि मेले के आयोजनो में किसानो को विभिन्न जानकारियो दी जाती है। जिससे उनको नई तकनीकी से खेती करने का गुर सीखने को मिलता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के माध्यम से किसानो के कल्याणार्थ हेतु चलायी जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी मिलती है। मेले में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानो को मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, गाय, बकरी पालन के साथ ही तकनीकी खेती करने के प्रशिक्षण भी दिए गये।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर