इनरव्हील क्लब ने लगाया हेल्थ कैम्प

                 (वन्दना शुक्ला) 

 बस्ती (उ.प्र.) । इनरव्हील दिवस के उपलक्ष में दस जनवरी 2021 को इनरव्हील क्लब ऑफ बस्ती मिडटाउन ने इनरव्हील की मूल भावना सेवा को केंद्र में रखकर ग्राम हरिवंसापुर, पोस्ट गोपियापार, कप्तानगंज, बस्ती में महिलाओं के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का एक कैम्प आयोजित करवाया।  

क्लब अध्यक्षा डॉ निधि गुप्ता ने बताया इनरव्हील क्लब आफ बस्ती मिडटाउन ने सुदूर ग्रामीण अंचल में रहने वाली महिलाओं को चिकित्सा सेवा मुहैया कराने का प्रयास किया है। जिससे कि वह महिलाएं जो शहर में आकर सही इलाज नहीं करा पाती हैं उन्हें क्लब की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण के कैंप लगवाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाये। इस कैम्प में सौ से अधिक महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इनमें कई प्रसूताएं, गर्भवती महिलाएं, किशोरिया एवं वृद्ध महिलाएं शामिल थीं। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच की गई व सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार दवा वितरित की गई।शिविर में डॉ. के तौर पर महिला चिकित्सालय बस्ती की प्रख्यात चिकित्सक डॉ अनीता वर्मा ने सभी मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया, आवश्यक जांचें करवाई व उपस्थित महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण किया।  
क्लब की ओर से श्रीमती आशा अग्रवाल, श्रीमती पुष्पा गुप्ता व श्रीमती संगीता यादव शामिल हुईं। क्लब अध्यक्षा के साथ इन सभी सदस्यों ने महिला मरीजों व उनके तीमारदारों से महिलाओं संबंधी विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की उनकी समस्याओं को सुना व विभिन्न स्तरों पर यथोचित सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। शिविर को सफल बनाने में श्रीमती गीता देवी, श्रीमती माधुरी यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किरण यादव, विमल यादव, मनोज यादव व चंदन गौड़ आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर