32 साल बाद भारत ने तोड़ा कंगारूओं का घमण्ड @ गाबा टेस्ट

             (आदित्य उपाध्याय) 

ब्रिसबेन (आस्ट्रेलिया)। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के में खेले गये टेस्ट क्रिकेट में भारत ने गाबा का 32 साल का घमण्ड तोड़ दिया। भारत ने चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला को दो - एक से अपने नाम कर लिया। चोटों से जूझती भारत की टीम ने गाबा मैदान पर आस्ट्रेलिया को धूल चटा दी। आइये देखते हैं गाबा मैदान पर भारत की जीत के सुनहरे पल please Like & Subscribe This Channel लिंक को क्लिक करें और देखें भारत की जीत : -  https://youtu.be/Oc9ekXT4T0E

ब्रिसबेन में खेले गए चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 को 2-1 से अपने नाम किया। 328 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत ने पांचवे दिन के तीसरे सत्र में जीत हासिल की। दूसरी पारी में भारत की ओर से शुभमन गिल ने 91 रन बनाए और ऋषभ पंत ने नाबाद 89 रन बनाकर अहम योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। भारत की गाबा में यह पहली जीत है। 

टेस्ट शतक से चूके शुभमन गिल

कल के स्कोर 4/0 से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम की खराब शुरुआत रही और रोहित शर्मा सात रन बनाकर 18 के स्कोर पर आउट हो गए।   

हालांकि, दूसरे छोर से शुभमन गिल ने तेजी से अर्धशतक लगाया और पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 114 रन जोड़े। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे गिल अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर 132 के स्कोर पर नाथन ल्योन की गेंद में आउट हुए।  

      पुजारा ने खेली अर्धशतकीय पारी

अगले बल्लेबाज कप्तान रहाणे ने 22 गेंदों पर 24 रनों की छोटी पारी खेलकर मैच जीतने के इरादे जाहिर किए। वह तीसरे विकेट के रूप में 167 के स्कोर पर आउट हुए। टिककर बल्लेबाजी कर रहे पुजारा ने युवा पंत के साथ मिलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। पुजारा 56 रन बनाकर 228 के स्कोर पर आउट हुए। तेजी से रन बटोरने के प्रयास में मयंकअग्रवाल (9), सुंदर (22) और शार्दुल (2) आउट होने वाले अन्य बल्लेबाज बने।  

     ऋषभ पंत ने दिलवाई जीत, बनाए रिकार्ड्स

पंत ने 89 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलवा दी। इस बीच उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 1,000 रन पूरे किए और वह सबसे तेज (16 मैच की 27वीं पारी) इस आंकड़े को छूने वाले भारतीय विकेटकीपर बने हैं।   

पंत ने तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया में 50 या उससे अधिक का स्कोर किया और वह सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले विकेटकीपर बने हैं। बता दें सैयद किरमानी दो बार ऐसा कर चुके हैं।

    चेतेश्वर पुजारा ने बनाए ये रिकार्ड्स

पुजारा ने अपनी दूसरी पारी में 56 रन बनाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक (196 गेंद) लगाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15वीं बार 50 से अधिक स्कोर किया है। साल 2010 के बाद से उनसे ज्यादा बार सिर्फ जो रुट (16) ऐसा कर चुके हैं। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने 211 गेंदों का सामना किया। वह ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा छह बार 200 से अधिक गेंद खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

मोहम्मद सिराज ने हासिल की थी उपलब्धि

मोहम्मद सिराज (5/73) ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल किए। वह ब्रिसबेन में एक पारी में पांच विकेट लेने वाले कुल पांचवे भारतीय गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले इरापल्ली प्रसन्ना, बिशन सिंह बेदी, मदन लाल और जहीर खान ऐसा कर चुके हैं।   

                ऐसा रहा मैच

ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन (108) के शतक की मदद से पहली पारी में 369 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने शार्दुल ठाकुर (67) और वाशिंगटन सुंदर (62) के अर्धशतक की बदौलत 336 रन बनाए। छोटी से बढ़त हासिल करने वाली कंगारू टीम ने दूसरी पारी में 294 रन बनाए। वहीं सिराज ने पांच विकेट लिए। दूसरी पारी में गिल, पुजारा और पंत ने अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलवाई।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर