22 तक होगा खाद्यान्न वितरण

                  (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । शासन ने खाद्यान्न वितरण की तारीख बढ़ा दी है। अब खाद्यान्न का नियमित वितरण 22 जनवरी, 2021 तक हो सकेगा।   

जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने बताया कि शासन द्वारा बहुत से जनपदों में खाद्यान्‍न का अपेक्षित वितरण न होने की स्थिति में माह-जनवरी, 2021 के नियमित वितरण की अन्तिम तारीख 18 जनवरी, 2021 में परिवर्तन करते हुए दिनांक-22 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अवशेष कार्डधारक अब 22 जनवरी, 2021 तक सम्‍बंधित विक्रेता से खाद्यान्‍न प्राप्‍त कर सकेंगे।  
 उल्‍लेखनीय है कि बढ़ी हुई तिथियों में मात्र आधार ऑथेन्टिकेशन के माध्‍यम से ही खाद्यान्‍न का वितरण हो सकेगा, प्रॉक्‍सी / ओ.टी.पी. वितरण की तारीख 18 जनवरी 2021 को ही रहेगी।

       ➖     ➖    ➖     ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार