19 बैच के 150 IPS को मिला कैडर, UP आए 16 अधिकारी

             (बृजवासी शुक्ल) 

यूपी कैडर पाने वाले अफसरों में 5 ऐसे हैं, जिनका उत्तर प्रदेश गृह राज्य है, वहीं गृह राज्य राजस्थान वाले सबसे ज्यादा 6 अफसरों को यूपी कैडर मिला है

लखनऊ। केंद्रीय गृह विभाग ने 2019 बैच के आईपीएस अफसरों (IPS Officers) का राज्यवार कैडर अलॉटमेंट (Statewise Cadre Allotment) कर दिया है। इनमें अलग-अलग राज्य के 150 नए आईपीएस अफसरों को बैच एलॉट किए गए हैं। इनमें 16 अफसरों को यूपी कैडर (UP Cadre) अलॉट किया गया है।  

यूपी कैडर पाने वाले अफसरों में पांच ऐसे हैं, जिन्हें गृह राज्य का ही कैडर एलॉट हुआ है, वहीं गृह राज्य राजस्थान वाले सबसे ज्यादा 6 अफसरों को यूपी कैडर मिला है। इनके अलावा हरियाणा के दो, महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब से एक - एक अफसर यूपी कैडर में आए हैं।   

गृह राज्य वाले अफसरों में शाश्वत त्रिपुरारी, पुनीत द्विवेदी, शिवा सिंह, आयुष विक्रम सिंह और अभिजीत कुमार हैं। वहीं गृह राज्य राजस्थान वाले अफसर अनुकृति शर्मा, मानुष पारिक, चिराग जैन, अमित कुमावत, मनोज कुमार रावत और देवेंद्र प्रकाश मीणा प्रमुख हैं। इनके अलावा श्रुति श्रीवास्तव दिल्ली की हैं, जबकि आदित्य बंसल पंजाब और निमिष दशरथ पाटिल महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। 

     ये हैं 16 आईपीएस अफसर

 शाश्वत त्रिपुरारी – यूपी, श्रुति श्रीवास्तव – दिल्ली, आदित्य बंसल- पंजाब, पुनीत द्विवेदी- यूपी, अनुकृति शर्मा- राजस्थान से एवं निमिष दशरथ पाटिल महाराष्ट्र हैं। इनके अलावा मानुष पारिक- राजस्थान, नीतू- हरियाणा, चिराग जैन- राजस्थान, शिवा सिंह- उत्तर प्रदेश, आयुष विक्रम सिंह- उत्तर प्रदेश, अमित कुमावत- राजस्थान, मनोज कुमार रावत- राजस्थान, अभिजीत कुमार- उत्तर प्रदेश, विक्रम दहिया- हरियाणा, देवेंद्र प्रकाश मीणा- राजस्थान से हैं। 

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर