स्वच्छ भारत - स्वस्थ थाना @ त्रिलोकपुर


(घनश्याम मौर्य) 


 सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) । स्वच्छ भारत, स्वच्छ थाना, स्वस्थ पुलिस कर्मी अभियान के अन्तर्गत जिले का त्रिलोकपुर थाना क्लीन एण्ड ग्रीन नजर आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र ने थाने की आबो हवा बदल दी है। 



   पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा चलाए जा रहे अभियान "स्वच्छ थाना स्वस्थ पुलिसकर्मी" के क्रम में इन्सपेक्टर रणधीर कुमार मिश्र के निर्देश के क्रम में थाना परिसर त्रिलोकपुर मे सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई की गई व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। थाना कार्यालय, उपनिरीक्षक आवास, आरक्षी बैरक, आरक्षी / महिला आरक्षी आवास तथा थाना परिसर में अच्छी तरह सफाई व कीट नाशक का छिड़काव करवाया गया। 



  इन्सपेक्टर श्री मिश्र ने थाने को फूल पोधों से भी सुसज्जित करते हुए अत्यंत खूबसूरत बना दिया है। जिसके परिणामस्वरूप आगन्तुकों के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 


         ➖    ➖    ➖     ➖     ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर