सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी जन्मदिन


       (नीतू सिंह) 


नई दिल्ली । कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। देश में कृषि बिलों और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। देश में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज 'भारत बंद' का आह्वान किया है। यह देशव्यापी बंद आज सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बज तक रहेगा। किसानों के इस बंद को कांग्रेस सहित कई राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी मिला है।  



 इससे पहले राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया था कि सोनिया गांधी किसानों के समर्थन में इस साल अपना बर्थडे नहीं मनाएंगी। डोटसरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का कार्यकर्ता किसनों के साथ सड़क पर कंधे से कंधा मिलाकर नजर आएगा।


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर