सीएम योगी आदित्यनाथ कल बस्ती में


(बृजवासी शुक्ल) 


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल नौ दिसम्बर को बस्ती आयेंगे। सीएम योगी यहां मुण्डेरवा में सल्फरलेस शुगर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। श्री योगी यहां सैकड़ों करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व अन्य कार्यक्रमों के बाद पिपराइच जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी का 1.25 बजे दिन में हेलीकॉप्टर द्वारा मुंडेरवा चीनी मिल परिसर में आने का कार्यक्रम है।  



 उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री डेढ़ बजे से मुंडेरवा चीनी मिल में सल्फरलेस सुगर प्लांट की परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 202 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। वे राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं को चेक प्रदान करेंगे तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पांच लाभार्थियो को प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री योगी 2.15 बजे पिपराइच के लिए प्रस्थान करेंगे।


      ➖    ➖    ➖    ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर