मुख्यमंत्री ने 36590 अध्यापकों को दिया नियुक्ति पत्र, बस्ती में 832 नियुक्ति


(बृजवासी शुक्ल) 


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के 36590 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में 3.50 लाख नियुक्तियां की गयी हैं। इसमें सर्वाधिक 67867 बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में हुयी है। उन्होंने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि जो अच्छा है, उसे अंगीकार करें तथा उसे बच्चों तक ले जायें, क्योंकि वे ही देश के भाग्यविधाता है। कोविड-19 के 08 माह के महामारी के दौरान भी प्रदेश सरकार ने नियुक्तियां जारी रखी तथा 69000 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति किया। 



लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ. सतीश द्विवेदी ने सभी का स्वागत किया तथा बेसिक शिक्षा परिषद के उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, महानिदेशक बेसिक शिक्षा विजय किरण आनन्द, निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह उपस्थित रहे। 



       इसी क्रम में बस्ती में मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास उप्र. राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह‘‘ ने कलेक्ट्रेट सभागार में आनलाइन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा शालिनी सिंह, यनसी सिंह, अनीता त्रिपाठी, सिद्धार्थ पाण्डेय, जयकिशन सिंह, निधि सिंह, जया श्रीवास्तव, प्रीती सिंह, सुप्रिया पाण्डेय तथा विपुल कुमार श्रीवास्तव को नियुक्ति पत्र दिया। इसके पश्चात उन्होने भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में रूवी सिंह, उन्नती सिंह, बबिता वर्मा, दिव्या तिवारी, शिवानी शुक्ला को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने भी नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिले में कुल 832 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है।  



     प्रभारी मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में दो महीने पहले 31277 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया था। इस बार 36590 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उ.प्र. सरकार अपने वादे पर खरी उतरी और उसने सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का वचन पूरा किया। 



  उन्होंनें कहा कि अब सहायक अध्यापकों को वादा निभाने का अवसर आया है। प्राथमिक शिक्षा किसी भी बच्चे के लिए आधार स्तभ होती है। नींव जितनी बजबूत होगी इमारत भी उतनी बुलन्द होगी। माता - पिता के बाद बच्चा सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक की शरण में आता है। इसलिए सहायक अध्यापकों की यह महती जिम्मेदारी है कि वे बच्चे को सही शिक्षा दें और उनकी प्रतिभा निखारें। 



   (सिद्धार्थनगर में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद पौरूष उपाध्याय) 


सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सभी नवनियुक्त अध्यापक आदर्श शिक्षक बने। विद्यालयों में संसाधन की कोई कमी नही है। सरकार द्वारा भी पर्याप्त धन दिया जाता है। शिक्षक अगर इमानदारी से अपने दायित्व निर्वहन करेंगे तो संसाधन जुटाने में समाज भी सहयोग करेंगा। उन्होने कहा कि जो विद्यार्थी आगे चलकर विभिन्न पद प्राप्त करते है। वे सम्मान के साथ अपने प्राइमरी स्कूल के अध्यापक को अवश्य याद करते है।



विधायक रूधौली संजय जायसवाल ने सहायक अध्यापकों का आह्रवान किया कि वे ऐसी शिक्षा दे कि नौनिहाल आगे चलकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकें । उन्होंने कहा कि ने कहा कि सभागार में उपस्थित महिला सहायक अध्यापको की संख्या को देखकर ऐसा विश्वास हो रहा  है कि हम महिला सशक्तिकरण की सही दिशा में आगे बढ रहे है। विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि नवनियुक्त होने वाले सहायक अध्यापकों में बहुत सारे लोग शिक्षामित्र भी शामिल है। जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यापक को प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को पहचानते हुए उसका सही मार्गदर्शन करना चाहिए ताकि वह जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें। बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि जिले में 842 योग्य अभ्यर्थी चयनित हुए है। इसमें से 377 महिला तथा 465 पुरूष अध्यापक है। आज के दिन 832 सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है।  



     समारोह का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अध्यापक सर्वेष्ट मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिले में बेसिक शिक्षा के बढते कदम एवं सुधारों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित किया तथा माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नन्द किशोर कलाल, सीएमओ डाॅ0 एके गुप्ता, एडी बेसिक आनन्दकर पाण्डेय, पीडी आरपी सिंह, विमल पाण्डेय, जनप्रतिनिधि, नवनियुक्त सहायक अध्यापक तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे। 


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर