घर से भाग गया प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने किया बरामद, कराई शादी


(विशाल मोदी) 


बस्ती (उ.प्र.) । घर से भागे प्रेमी जोड़े की घर से लड़की भगाने की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने प्रेमी जोड़े को बरामद किया तो दोनों बालिग और प्रेम दीवाने मिले। जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में गायब हुई युवती को पुलिस की सक्रियता से एक घंटे के अन्दर पुलिस ने बरामद कर लिया। इतना ही नहीं प्रेम प्रपंच में भागने और बालिग होने की दशा में पुलिस ने परिजनों की सहमति से विवाह भी करा गया दिया।  



   उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि रूधौली थाना क्षेत्र के धरैला गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय पुत्र विजय बहादुर पाण्डेय ने आज लिखित तहरीर दिया कि मेरी पुत्री करीब बीस वर्षीय शालिनी पाण्डेय को मेरे घर से करीब बाईस वर्षीय सत्यम पुत्र गंगा प्रसाद निवासी रुधौली लेकर चला गया है।  



 सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र अपनी टीम के साथ सक्रिय हो गये, और लड़की की सरगर्मी से तलाश की जाने लगी। लगातार प्रयास के बाद एक घंटे के अन्दर ही लड़की को बरामद कर लिया गया। बरामद होने के बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर उनकी सहमति से थाने पर स्थित मंदिर पर दोनों का विवाह कराया गया। इस मौके पर उनके परिवार के लोगो के साथ साथ उनके गांव के सम्मानित लोग भी शामिल रहे। 



क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ की चर्चाएं हैं। यदि पुलिस ने समय रहते एक्शन न लिया होता तो यह मामला आशनाई में लड़की भगाने के मुकदमें के रूप में सामने आता। पुलिस के अनुसार दोनों वयस्क हैं और एक दूसरे से प्रेम सम्बन्ध हैं। इसी कारण दोनों आपसी रजामंदी से घर से भाग निकले थे। 


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर