डीएम - एसपी ने किया सशस्त्र झंडा दिवस पर आर्थिक सहयोग की अपील


(बृजवासी शुक्ल) 


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने जनपद वासियों से अपील किया है कि वे सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक धनराशि देकर आर्थिक सहयोग करें। कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी दीनानाथ सिंह दोनों अधिकारियों को सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर झंडा लगाया। 



 इस अवसर पर अपना आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए दोनों अधिकारियों ने कहा कि झंडा दिवस के माध्यम से एकत्र की गई धनराशि सैनिकों एवं उनके परिवार के कल्याण के लिए खर्च की जाती है। इस धनराशि के माध्यम से भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिवार के सदस्यों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है। देश की सुरक्षा में सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। कभी-कभी तो देश की सुरक्षा के लिए वे अपने जीवन का बलिदान दे देते हैं। ऐसे में हम सभी नागरिकों का यह कर्तव्य है कि उनके परिवार के पुनर्वास के लिए अपना अधिक से अधिक योगदान करें तथा उनका मनोबल बढ़ाएं। 



      उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक पुनर्वास कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए झंडा के सापेक्ष अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग शीघ्र अति शीघ्र सैनिक पुनर्वास कल्याण कार्यालय को उपलब्ध करा दें। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक मेजर राजेंद्र सिंह, राजकुमार मिश्र, जगदीश चंद्र एवं इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे।



       इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों की वीर नारियों, तथा उनके बच्चों को सशस्त्र झंडा दिवस की बधाई दिया है तथा उनके सुखद भविष्य की कामना किया।


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर