हर्रैया में चोरी की दो बाईक व 1.07 किलो गांजा सहित शातिर चोर गिरफ्तार

 (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.) । जिले की हर्रैया पुलिस ने आज एक शातिर बाइक चोर को चोरी की दो बाइक और करीब एक किलो से अधिक गांजा सहित गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।   वीडियो देखने के लिए लिंक को क्लिक करें : - https://youtu.be/S3OH1oDM85o

  थानाध्यक्ष हरैया सर्वेश राय के नेतृत्व मे उनि. सुरेश यादव ने पुलिस टीम द्वारा आज पूर्वाह्न करीब पौने ग्यारह बजे गौहनिया जाने वाली पक्की सड़क पर कैलबरी आईडीएल स्कूल के पीछे से खम्हरिया सुजात निवासी राज सिंह पुत्र स्व. श्याम प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.07 किग्रा. गाँजा व चोरी की दो मोटरसाईकिल बरामद किया है। इसके खिलाफ हर्रैया थाने पर मुअस. 326 / 2020 पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मुअसं. 327/ 2020 पर भादवि की धारा 411 /413 /419/ 420 / 467/ 468 / 471 के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया ।   

गिरफ्तार राजू सिंह के खिलाफ हर्रैया थाने में पांच और दुबौलिया व छावनी थाने में एक एक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. सुरेश यादव, का. जितेन्द्र कुमार सिहं, सौरभ सिंह एवं राजू यादव शामिल रहे।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर