बस्ती में कोरोना का नया पाजिटिव केस नहीं

                 (बृजवासी शुक्ल) 

 बस्ती (उ.प्र.) । जिले में कोविड-19 (कोरोना) की आज आयी रिपोर्ट में कोई पाजिटिव नहीं है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 64 हो गयी है। जिले में कन्टेनमेन्ट जोन की संख्या भी घटकर 48 हो गयी है। राहत की खबर यह भी है कि जिले में कोरोना (Covid - 19) से मरने वालों की संख्या में भी एक हफ्ते से कोई इजाफा नहीं हुआ है। जिले में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 97 है।    


     बस्ती में आज जारी बुलेटिन के अनुसार आज की रिपोर्ट में शून्य पाजिटिव केस पाये गये हैं। वैश्विक महामारी कोविड - 19 से जिले में अब तक कुल 97 (सत्तानबे) लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय कुल 64 एक्टिव केस हैं, जिसमें से 50 केस बस्ती के हैं।  

यहां अब तक कुल चार हजार नौ सौ उनचास (4949) पाजिटिव केस मिले हैं। जिसमें से चार हजार सात सौ अठासी (4788) लोगों को कोरोना से जंग जीतने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में इस वक्त अड़तालीस (48) कन्टेनमेन्ट जोन हैं, जिसमें बस्ती सदर तहसील में इकतीस (31), हर्रैया में बारह (12),भानपुर में एक (1) और रूधौली में चार (4) कन्टेनमेन्ट जोन हैं। जिले में आज कोविड - 19 के एक हजार पांच सौ (1500) नमूने लिए गये हैं।

  बस्ती जिले से अबतक कुल दो लाख बयालिस हजार नौ सौ सैंतीस (242937) नमूने जांच के लिए भेजे गये, जिनमें दो लाख बयालिस हजार तिहत्तर (242073) रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिले में अभी आठ सौ चौसठ (864) रिपोर्ट आनी शेष हैं। आज आयी एक हजार तीन सौ बहत्तर (1372) रिपोर्ट में सभी निगेटिव हैं।

          ➖     ➖     ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर