पंचायत चुनाव : विधायक पर आरक्षण सूची बदलवाने की शिकायत

            (बृजवासी शुक्ल) 

 लखनऊ । त्रिस्तरीय चुनाव के आरक्षण की तैयारी शुरू हो चुकी है। किस गांव की क्या सीट होगी, इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच कौशांबी जिले की चायल ब्लाक के काजू गांव के बालू कारोबारी ने आरक्षण पर सवाल उठाते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप लगाया है कि एक विधायक सत्ता के दम पर अपनी करीबी को चुनाव लड़ाने के लिए आरक्षण प्रक्रिया बदलवाने की कोशिश कर रहे हैं।   

पंचायत चुनाव के आरक्षण की तैयारी तेज हो चुकी है। गांव का सर्वे किया जा रहा है। जातियों का प्रतिशत देखा जा रहा है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि किस गांव में कब-कब आरक्षण था। बारीकी से अध्ययन हो रहा है और आरक्षण की सूची बनाई जा रही है। इसी बीच चायल ब्लाक के काजू गांव के बालू कारोबारी समीर सिंह ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को शिकायती पत्र भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं और आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। समीर सिंह ने अपने शिकायती पत्र में बताया है कि काजू ग्राम पंचायत वर्ष 2005 में आरक्षित थी, इसके बाद वर्ष 2010 में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई। वर्ष 2015 में दोबारा आरक्षित हुई। 
समीर सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत के कुल 6500 वोटर हैं। दो हजार वोटर सामान्य वर्ग के हैं, तीन हजार वोटर अनुसूचित जाति के हैं और लगभग 1500 वोटर पिछड़ा वर्ग के हैं। समीर सिंह का आरोप है कि गांव का एक दावेदार भाजपा विधायक का करीबी है। विधायक ने खुलेआम दावा किया है कि वह उसको ग्राम प्रधान बनाएंगे। इसका वीडियो भी शिकायतकर्ता ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को भेजा है और बताया है कि विधायक के दबाव में आरक्षण बदलने की तैयारी है। आरक्षण में धांधली का आरोप लगाया है। इस शिकायत से हड़कंप मचा हुआ है। शिकायतकर्ता ने राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय ही नहीं बल्कि हाईकोर्ट के रजिस्टार को शिकायती पत्र भेजा है।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर