उम्मीद की किरण ‘जान है तो जहान है’ अभियान - बसन्त



  (वशिष्ठ पाण्डेय) 

बस्ती (उ.प्र.) । श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल बरगदवा में ‘ जान है तो जहान है’ अभियान की कड़ी में मात्र 500 रूपये में हार्ट की जांच का क्रम लगातार जारी है। अभी तक 4 मरीजों में हार्ट के लक्षण पाये गये जिनका प्राथमिक उपचार से इलाज हुआ, वे अब स्वस्थ है।   


यह जानकारी देते हुये हास्पिटल के चेयरमैंन बसन्त चौधरी ने बताया कि अग्रिम जांच से जान बचायी जा सकती है। 4 मरीजों को हार्ट अटैक आने का खतरा था किन्तु जांच ने उनकी जिन्दगी बचा लिया। बताया कि ‘ जान है तो जहान है’ अभियान की कड़ी में सैकड़ो लोग अपनी जांच करा चुके हैं। हास्पिटल की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान इसलिये चलाया जा रहा है जिससे ठंड के दौरान हार्ट अटैक से होने वाली मौतों को समय रहते समुचित इलाज से बचाया जा सके।    

चेयरमैन बसन्त चौधरी ने बताया कि हास्पिटल का उद्देश्य न्यूनतम शुल्क में लोगों को अधिकतम और बेहतर सेवायें देना है। कुशल चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम का परिणाम है कि श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल अनेक लोगों की जान बचाने में सफल रहा है। बताया कि हास्पिटल में हार्ट के साथ ही सभी प्रकार के मरीजों के इलाज की 24 घंटे सेवा और एम्बुलेंस उपलब्ध है। संकट की घड़ी में सेवा हमारा धर्म है। कोरोना संकट काल में भी हम विचलित नहीं हुये और अब तो  हास्पिटल में कोरोना मरीजों का जितना इलाज हुआ है उसमें शत प्रतिशत रोगी स्वस्थ हुये हैं। उन्होने पूर्वान्चल के नागरिकोें का आवाहन किया कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और उम्मीद की किरण बनकर उभर रहे ‘ जान है तो जहान है’ अभियान का हिस्सा बने।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर