करंट लगने से बालिका की मौत, पुलिस ने संभाला जनाक्रोश

       (घनश्याम मौर्य) 

 बस्ती (उ.प्र.) । जिले के रूधौली थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक लड़की की मौत हो जाने से आक्रोशित जनता द्वारा लगाए जाम को प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने मौके पर पहुंच कर माहौल शान्त कराते हुए जल्द ही जाम भी हटवा दिया।  

 रूधौली क्षेत्र के बांसखोर कला में एक बच्ची को 11000 वोल्ट की बिजली का स्पर्शाघात हो जाने से मृत्यु हो गई। परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग के विरोध में रोड जाम किया गया था। सूचना मिलते ही प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच गये। करंट लगने से अर्शिया बेग़म पुत्री सैय्यद युसूफ उम्र लगभग 12 वर्ष ग्राम बांसखोर कला थाना रुधौली जनपद बस्ती का विद्दुत् स्पर्शाघात से मौके पर ही मृत्यु  हो गयी। वीडियो : - https://youtu.be/DzcaW5fL84Y
इन्सपेक्टर शिवाकांत मिश्र ने परिवारीजनो एवं ग्रामीणों को समझा बुझाकर रोड से जाम हटाया गया । शिवाकांत मिश्र ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

        ➖     ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर