बस्ती : पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार, अपात्रों की सूची के साथ शिकायत

 तारकेश्वर टाइम्स हिन्दी दैनिक  
(बीएन मिश्र) 

बस्ती (उ.प्र.) जिले के गौर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पैकोलिया में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक भ्रष्टाचार की शिकायत गांववासियों ने खण्ड विकास अधिकारी से की है। शिकायत में प्रधान पर अपने चहेतों को गलत तरीके से लाभान्वित करने का आरोप है।

                   सम्बन्धित वी़डियो देखें:-
  शिकायत कर्ता हरेन्द्र सिंह और हरिशंकर सिंह ने बस्ती जनपद के हर्रैया तहसील के विकास खण्ड गौर अन्तर्गत ग्राम पंचायत पैकोलिया में ग्राम प्रधान सुभावती पर चहेतों को अपात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिये जाने का आरोप लगाते हुए बाकायदा सोलह अपात्रों की सूची सौंपी है। इसमें आरती देवी, इन्द्रावती, किरन सिंह, मनीष, नजमा खातून, प्रभावती, सहिमुलनिशा, सलमा खातून, संतोषी, सत्यप्रकाश यादव, स्यामुन्निशा, सोनी देवी, सुनीता देवी, विभा देवी, विमला देवी और विवेक कुमार को अपात्र बताते हुए योजना का लाभ दिये का आरोप लगाया गया है। दिये गये प्रार्थना पत्र में मामले सघन जांच किये जाने और अपात्रों से रिकवरी और सूची से नाम निरस्त किये जाने की मांग की गयी है।
   ➖➖➖➖➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर