बस्ती : सीआरओ ने 42 नलकूप चालकों को दिया नियुक्ति पत्र


(विशाल मोदी) 


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नवनियुक्त नलकूप चालकों को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने मिशन रोजगार युवाओं के साथ योगी सरकार कार्यक्रम के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया द्वारा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नवनियुक्त 3209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कुछ जिलों के नलकूप चालकों से संवाद किया।



  इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त नलकूप चालकों को शुभकामना एवं बधाई दिया। इसी क्रम में जिले में कलेक्ट्रेट में मुख्य राजस्व अधिकारी नीता यादव ने 42 नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसमें चार महिला नलकूप चालक हैं। 



कार्यक्रम में कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि विमल पाण्डेय, अधिशासी अभियंता नलकूप मुजीबुर्रहमान, सहायक अभियन्ता रवि सागर, सत्येन्द्र कुमार विश्वकर्मा, नन्देश कुमार गुप्ता, सुजीत कुुमार श्रीवास्तव, समस्त अवर अभियन्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत