बस्ती में कोरोना से एक और मौत, आज मिले दो पाजिटिव


(बृजवासी शुक्ल) 


बस्ती (उ.प्र.) । जिले में कोविड-19 (कोरोना) की आज आयी रिपोर्ट में दो पाजिटिव पाये हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर इकसठ हो गयी है, जो कल अठहत्तर थी। जिले में कन्टेनमेन्ट जोन की संख्या भी घटकर छप्पन हो गयी है, जो कल उनसठ थी, अलबत्ता यह जरुर है कि जिले में कोरोना (Covid - 19) से एक और मौत हो गयी है। अब जिले में इस महामारी से मरने वालों की संख्या छानबे हो गयी है।  



     बस्ती में आज जारी बुलेटिन के अनुसार आज की रिपोर्ट में दो पाजिटिव केस पाये गये हैं। वैश्विक महामारी कोविड - 19 से जिले में अब तक कुल 96 (छानबे) लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय कुल अस्सी एक्टिव केस हैं, जिसमें से इकसठ केस बस्ती के हैं। 



यहां अब तक कुल चार हजार नौ सौ (4900) पाजिटिव केस मिले हैं। जिसमें से चार हजार सात सौ चौबीस (4724) लोगों को कोरोना से जंग जीतने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में इस वक्त छप्पन (56) कन्टेनमेन्ट जोन हैं, जिसमें बस्ती सदर तहसील में पैंतीस (35), हर्रैया में सत्रह (17), भानपुर में एक (1) और रूधौली में तीन (3) कन्टेनमेन्ट जोन हैं। जिले में आज कोविड - 19 के एक हजार तीन सौ तीस (1330) नमूने लिए गये हैं। 



  बस्ती जिले से अबतक कुल दो लाख उनतीस हजार आठ सौ अट्ठाईस (229828) नमूने जांच के लिए भेजे गये, जिनमें दो लाख उन्तीस हजार एक सौ अठासी (229188) रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिले में अभी छ: सौ चालीस (640) रिपोर्ट आनी शेष हैं। आज आयी एक हजार छ: सौ इकहत्तर (1671) रिपोर्ट में दो पाजिटिव हैं बाकी एक हजार छ: सौ उनहत्तर (1669)रिपोर्ट निगेटिव हैं।


       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर