बस्ती में कोरोना मरीजों की संख्या घटी, 7 नये मरीज


(बृजवासी शुक्ल) 


बस्ती (उ.प्र.) । वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) की बस्ती जिले में आज आयी रिपोर्ट में सात रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। अब जिले मे कुल एक्टिव केस की संख्या इक्यासी है। बस्ती जिले में अब तक कोविड - 19 के कुल चार हजार आठ सौ अठासी मामले पाये जा चुके हैं।  



    प्रशासन द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार आज की रिपोर्ट में सात पाजिटिव केस पाये गये हैं। वैश्विक महामारी कोविड - 19 से जिले में अब तक कुल 95 (पञ्चानबे) लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय कुल 105 (एक सौ पांच) एक्टिव केस हैं, जिसमें से 81 (इक्यासी ) केस बस्ती के हैं। बस्ती में चार हजार छ: सौ अठासी (4688) लोगों को कोरोना से जंग जीतने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। 



जिले में इस वक्त साठ कन्टेनमेन्ट जोन हैं, जिसमें बस्ती सदर तहसील में 38, हर्रैया में 18,भानपुर में 1 और रूधौली में तीन कन्टेनमेन्ट जोन हैं। जिले में आज कोविड - 19 के एक हजार छ: सौ इक्यासी (1681) नमूने लिए गये हैं।  



  बस्ती जिले से अबतक कुल दो लाख पचीस हजार एक सौ पांच (225105) जांच के लिए भेजे गये, जिनमें दो लाख चौबीस हजार तैंतीस (224033) रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिले में अभी 1072 (एक हजार बहत्तर) रिपोर्ट आनी शेष हैं। आज आयी एक हजार सात सौ सत्तर(1770) रिपोर्ट में सात पाजिटिव हैं बाकी एक हजार सात सौ तिरसठ (1763)रिपोर्ट निगेटिव हैं।


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर